सामान्य प्रश्न
- प्र: मेरा office का परीक्षण संस्करण समाप्त हो चुका है या समाप्त होने वाला है और मुझे वास्तविक उत्पाद ख़रीदना है.
- प्र: मैं अपने Microsoft Office उत्पाद के डाउनलोड किए गए संस्करण के लिए हाल की ख़रीदी से मेरी उत्पाद कुंजी ढूँढ़ रहा/रही हूँ.
- प्र: Microsoft उत्पाद के उपयोग के बारे में मेरे प्रश्न हैं या मुझे Microsoft उत्पाद स्थापित करने में समस्या आ रही है.
- प्र: मुझे Microsoft उत्पाद की डाउनलोड की गई अपनी प्रति की डिस्क प्रति चाहिए.
- प्र: मुझे Microsoft Store उत्पाद ख़रीदने के बाद अपनी ईमेल पुष्टि इनवॉइस अभी तक नहीं मिली है.
- प्र: Microsoft Store से ख़रीदी के बाद मुझे उत्पाद डाउनलोड करने में समस्या आ रही है.
- प्र: Windows के 32- और 64-बिट संस्करणों में क्या अंतर है?
- प्र: मुझे अपने ऑर्डर की स्थिति कैसे पता चलेगी?
- प्र: Microsoft Store से ख़रीदा गया उत्पाद वापस कैसे किया जाता है?
उ: आप चाहा गया उत्पाद सीधे www.microsoftstore.com पर जाकर और उत्पाद को ढूँढ़कर ख़रीद सकते हैं या आप हमें 0008004402127 पर कॉल करके ख़रीदी प्रक्रिया में मदद के लिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
उ: यदि आपने अपना उत्पाद Microsoft Store साइट से या फ़ोन पर किसी Microsoft Store प्रतिनिधि से ख़रीदा है, तो आप www.microsoftstore.com पर जाकर अपने Microsoft खाते से लॉगिन कर सकते हैं. पृष्ठ में ऊपर खाता लिंक क्लिक करें. आपके द्वारा ख़रीदे गए उत्पाद के लिए अपना ऑर्डर इतिहास देखें और यदि यह एक डाउनलोड किया गया ख़रीदी आइटम है तो आपको आइटम के साथ जुड़ी उत्पाद कुंजी दिखाई देगी. आगे बढ़ने से पहले आपसे अपने उस Microsoft खाते में लॉगिन करने को कहा जा सकता है जिसका उपयोग आपने अपनी Microsoft Store ख़रीदी करने के लिए किया था.
उ: यदि आपने Microsoft Office ऑनलाइन का अपना संस्करण Microsoft Store साइट के अलावा किसी अन्य स्रोत से ख़रीदा है तो आपको निम्न स्थान से अपनी उत्पाद कुंजी जानकारी प्राप्त करनी पड़ सकती है.
- पुष्टि ऑर्डर ईमेल के लिए अपनी ईमेल देखें, जिसमें आपका ऑर्डर ऑनलाइन पूरा होने के बाद आपको भेजी गई ईमेल के भाग के रूप में आपकी उत्पाद कुंजी होगी.
उ: यदि अपने Microsoft उत्पाद उपयोग करने या स्थापित करने से संबंधित आपके कोई प्रश्न हों, तो हम आपसे निम्न Microsoft मदद और समर्थन साइट http://support.microsoft.com/ से शुरू करने की अनुशंसा करते हैं. यहाँ पर आप समाधान केंद्र अनुभाग में रुचि का Microsoft उत्पाद चुनकर सामान्य प्रश्न और अतिरिक्त सहायता पाएँगे. रुचि के उत्पाद के समाधान केंद्र पृष्ठ पर जाकर आप मौजूदा सामान्य प्रश्न, फ़ोरम देख सकते हैं या आप प्रत्येक पृष्ठ के ऊपरी दाईं ओर ईमेल, ऑनलाइन, या फ़ोन से सहायता पेशेवर से संपर्क करें क्लिक कर सकते हैं और आपके लिए प्रश्नगत उत्पाद पर आपके लिए उपलब्ध उपयुक्त सहायता चैनल प्रस्तुत किए जाएँगे.
उ: किसी Microsoft उत्पाद के लिए प्रतिस्थापन डिस्क प्राप्त करने के लिए आप Microsoft Supplemental Parts Department से संपर्क कर सकते हैं. एक नाममात्र का शुल्क लेकर Microsoft Supplemental Parts Department आपको प्रतिस्थापन डिस्क भेज देगा.
आप Microsoft Supplemental Parts Department से 1800-11-11-00 (BSNL), 1800-102-1100 (Airtel) / (टोल का भुगतान किया) 080-40103000 पर कॉल करें पर संपर्क कर सकते हैं.
यदि आपको अतिरिक्त सहायता चाहिए, तो कृपया 0008004402127 पर हमसे बेझिझक संपर्क करें.
उ: कृपया सुनिश्चित करें कि आपने ईमेल पुष्टि के पहले चरण के रूप में उस खाते के अपने इनबॉक्स और रद्दी मेल फ़ोल्डर में देख लिया है, जिसका उपयोग आपने अपनी ख़रीदी के लिए किया है. आप www.microsoftstore.com पर जाकर अपने Microsoft खाते से लॉगिन कर सकते हैं. पृष्ठ के ऊपर से खाता लिंक क्लिक करें. उत्पाद के लिए अपना ऑर्डर इतिहास देखें और इस स्थान पर अपने ऑर्डर की स्थिति की समीक्षा करें. आगे बढ़ने से पहले आपसे अपने उस Microsoft खाते में लॉगिन करने को कहा जा सकता है जिसका उपयोग आपने अपनी Microsoft Store ख़रीदी करने के लिए किया था.
यदि आपको ऑनलाइन ऑर्डर प्रक्रिया पूरी करने पर यह सूचित करनेवाला संदेश दिखाई देता है कि आपका ऑर्डर संसाधित होने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है या आपके ख़रीदी इतिहास में स्थिति लंबित दिखाई देती है तो कृपया निम्नलिखित की समीक्षा करें.
गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, आपका ऑर्डर हमारी ऑर्डर सत्यापन टीम द्वारा समीक्षित किया जा रहा है.
यदि आपको अतिरिक्त सहायता चाहिए, तो कृपया 0008004402127 पर Microsoft Store प्रतिनिधि से बेझिझक संपर्क करें.
उ: आप अपने उत्पाद को डाउनलोड करने के विवरण के लिए Microsoft Store मदद पर सॉफ़्टवेयर डाउनलोड या डाउनलोड प्रबंधक अनुभागों के अंतर्गत दी गई जानकारी की समीक्षा करना प्रारंभ कर सकते हैं.
यदि आपको अतिरिक्त सहायता चाहिए, तो कृपया 0008004402127 पर Microsoft Store से बेझिझक संपर्क करें.
उ: 32- और 64-बिट वह तरीका बताते हैं जिनके द्वारा किसी कंप्यूटर के केंद्रीय प्रोसेसर (यों समझिए इसका दिमाग) जानकारी का रखरखाव करता है. जिन कंप्यूटरों में 64-बिट प्रोसेसर होते हैं, वे डेटा का रखरखाव बड़े खंडों में करते हैं जो उन्हें अधिक दक्ष बनाता है. आप 64-बिट सिस्टम के लिए बनाए गए सॉफ़्टवेयर को 32-बिट सिस्टम पर नहीं लगा सकते, — यह काम नहीं करेगा.
यह पता करने के लिए कि आपका कंप्यूटर किस प्रकार का सिस्टम चला रहा है:
- आरंभ करें क्लिक करें, कंप्यूटर को दिहिना-क्लिक करें, और फिर गुणधर्म क्लिक करें.
- ऑपरेटिंग सिस्टम निम्नलिखित रूप में दिखाई देता है:
- 64-बिट संस्करण ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए, सिस्टम प्रकार के अंतर्गत "64-बिट ऑपरेटिंग सिस्टम" दिखाई देता है.
- 32-बिट संस्करण ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए, सिस्टम प्रकार के अंतर्गत "32-बिट ऑपरेटिंग सिस्टम" दिखाई देता है.
उ: कृपया अपना ऑर्डर ट्रैक करना पर जाएँ.
उ: www.microsoftstore.com से ख़रीदे गए उत्पाद वापस करने के लिए.
- 0008004402127 डायल करें
टिप्पणी: इस समय, रीटेल स्थानों से की गई ख़रीदी की फ़ोन द्वारा वापसी को Microsoft संसाधित नहीं कर सकता है
Microsoft Store रीटेल स्थानों से ख़रीदे गए उत्पाद लौटाने के लिए, कृपया उस स्टोर पर जाएँ जहाँ से मूल लेनदेन हुआ था या फ़ोन द्वारा रीटेल स्टोर स्थान से संपर्क करें.