गोपनीयता कथन

अंतिम अद्यतन: अगस्त 2012

Microsoft आपकी गोपनीयता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. यह गोपनीयता कथन Microsoft द्वारा उसके Microsoft Store के माध्यम से एकत्रित किए गए डेटा पर लागू होता है जिनमें वे Microsoft Store वेबसाइटें जो विशिष्ट रूप से यह गोपनीयता कथन इंगित करती हैं (“साइट” या “वेबसाइट”) और उसके Microsoft Store फुटकर स्थल शामिल हैं जो विशिष्ट रूप से यह गोपनीयता कथन को इंगित करते हैं (“स्टोर”) (सामूहिक रूप से, “Microsoft Stores”). यह गोपनीयता कथन अन्य ऑनलाइन या ऑफ़लाइन Microsoft साइटों, स्टोर उत्पादों या सेवाओं पर लागू नहीं होता है. इसी तरह, यह गोपनीयता कथन तब तक ऐसे उत्पादों या सेवाओं पर लागू नहीं होता है जिन्हें आपने संभवतः स्टोर या वेबसाइट से खरीदा है, जब तक वे उत्पाद और सेवाएँ विशिष्ट रूप से इस गोपनीयता कथन का संदर्भ नहीं देते हैं.

आपकी जानकारी का एकत्रण

जब हमें ऐसी जानकारी की आवश्यकता होगी जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें, हम आपसे पूछ लेंगे. हमारे द्वारा एकत्रित की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी में आपका नाम, ईमेल पता, फ़ोन नंबर और डाक पता शामिल हो सकता है. हम आपके ज़िप या डाक कोड, आयु, लिंग, प्राथमिकताएँ, रुचियाँ और पसंदीदा जैसी जनसांख्यिकीय जानकारी भी एकत्रित कर सकते हैं. अगर आप किसी सशुल्क सदस्यता सेवा को खरीदना या उसके लिए साइन अप करना चुनते हैं, तो हम आपसे आपके क्रेडिट कार्ड संख्या और बिलिंग पते जैसी अतिरिक्त जानकारी लेंगे जिसका उपयोग एक बिलिंग खाता बनाने के लिए किया जाता है. अगर आप इन गतिविधियों में भाग लेना चुनते हैं, तो हम आपसे वह जानकारी भी एकत्रित कर सकते हैं जो आप सर्वेक्षणों के प्रत्युत्तर में प्रदान करते हैं या जो आप किसी प्रतियोगिता के संबंध में प्रदान करते हैं. हमारे स्टोर में, हम सुरक्षा और क्षति रोकथाम उद्देश्यों के लिए वीडियो निगरानी का उपयोग कर सकते हैं. हम विश्लेषण उद्देश्यों के लिए भी वीडियो फ़ुटेज का उपयोग कर सकते हैं.

हम स्टोर या वेबसाइट में आपकी विज़िट के बारे में जानकारी एकत्रित कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, हम आपके ब्राउज़र से जानकारी पुनर्प्राप्त करने के लिए वेब साइट विश्लेषण उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें वह साइट जिससे आप आए थे, वह (वे) खोज इंजन और कीवर्ड जिनका उपयोग आपने हमारी वेबसाइट ढूँढने के लिए किया था, आपके द्वारा वेबसाइट में से देखे गए पृष्ठ, आपके ब्राउज़र के ऐड-ऑन और आपके ब्राउज़र की चौड़ाई और ऊँचाई शामिल है. अतिरिक्त रूप से, हम कुछ ऐसी मानक जानकारी भी एकत्र करते हैं जो आपका ब्राउज़र आपके द्वारा विज़िट की जाने वाली हर वेब साइट को भेजता है, जैसे आपका IP पता, ब्राउज़र का प्रकार और भाषा, पहुँच के समय और संदर्भित वेब साइट पते. हम आपके ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए आपके ब्राउज़र की भाषा विकल्प जैसी जानकारी का उपयोग कर सकते हैं, उदाहरण के लिए जहाँ भी संभव को अपनी वेबसाइट को आपके लिए आपकी पसंदीदा भाषा में पहुँच-योग्य बनाकर.

आपको Microsoft के साथ आपकी सहभागिताओं में अधिक सतत और वैयक्तिकृत अनुभव प्रदान करने के लिए,Microsoft की किसी एक सेवा द्वारा एकत्रित जानकारी को अन्यMicrosoft सेवाओं द्वारा प्राप्त सूचना के साथ संयोजित किया जा सकता है. हम स्वयं जो जानकारी एकत्र करते हैं, उसे अन्य कंपनियों से प्राप्त जानकारी के साथ जोड़कर भी पेश कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, हम ऐसी अन्य कंपनियों की सेवाएँ ले सकते हैं जो हमें आपके भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार कुछ खास सेवाओं को अनुकूलित करने के लिए आपके IP पते के आधार पर एक सामान्य भौगोलिक क्षेत्र प्राप्त करने में सक्षम करती हैं.

वेबसाइट में साइन इन करने के लिए, आपको कोई ई-मेल पता और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, जिसे हम आपका Microsoft खाता (जिसे पहले Windows Live™ ID कहा जाता था) कहते हैं. जब आप अपना Microsoft खाता बना लेते हैं, तो आप उन्हीं क्रेडेंशियल का उपयोग अनेक विभिन्न Microsoft साइटों और सेवाओं और साथ ही Microsoft के उन चुनिंदा साझेदारों की साइटों और सेवाओं में साइन इन करने के लिए कर सकते हैं जो Microsoft खाता लोगो प्रदर्शित करती हैं. किसी Microsoft साइट या सेवा पर साइन इन करके, जब आप अन्य Microsoft साइटों और सेवाओं पर जाते हैं, तो आपको स्वचालित रूप से साइन इन किया जा सकता है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए कि जब आप भाग लेने वाली साइटों में साइन इन करते हैं, तो आपकी क्रेडेंशियल जानकारी का कैसे उपयोग किया जाता है, कृपया http://privacy.microsoft.com/.पर Microsoft Online गोपनीयता कथन पढ़ें. हम आपको आपके स्थान के लिए अभिप्रेत विशिष्ट Microsoft Store वेबसाइट पर स्वचालित रूप से निर्देशित करने में सहायता करने के लिए आपकी प्रत्येक वेबसाइट विज़िट पर GeoIP या भू स्थान मैपिंग का उपयोग भी कर सकते हैं, लेकिन हम इस जानकारी को आपकी खाता जानकारी के भाग के रूप में संग्रहीत नहीं करते हैं.

आपकी जानकारी का उपयोग

स्टोर में या वेबसाइट पर एकत्रित जानकारी का उपयोग स्टोर और वेबसाइट को संचालित करने के लिए और सेवा (सेवाएँ) प्रदान करने के लिए अथवा आपके द्वारा अनुरोधित या प्राधिकृत लेन-देन करने के लिए किया जाएगा. हम इस जानकारी का उपयोग ग्राहक समर्थन प्रदान करने, वापसी और अदला-बदली की सुविधा देने, प्रश्नों या शिकायतों का प्रतिसाद करने, ग्राहक सर्वेक्षण आयोजित करने, कपट का पता लगाने और उसे रोकने तथा इस गोपनीयता कथन में वर्णित अन्य उद्देश्यों के लिए भी कर सकते हैं.

इन उपयोगों के समर्थन में,Microsoft आपकी जानकारी का उपयोग आपको अधिक प्रभावी ग्राहक सेवा प्रदान करने, स्टोर या वेबसाइट और किन्हीं संबंधित Microsoft उत्पादों या सेवाओं को बेहतर बनाने, सांख्यिकी विश्लेषण करने और बार-बार समान जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करके या वेबसाइट को आपकी विशेष प्राथमिकताओं या रुचियों से अनुकूल बनाकर उपयोग में अधिक आसान बनाने के लिए कर सकता है.

हम आपकी जानकारी का उपयोग महत्वपूर्ण अद्यतनों और सूचनाओं सहित आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे उत्पादों या सेवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए कर सकते हैं. अतिरिक्त रूप से, आपकी अनुमति से, हम आपको Microsoft Store के उत्पादों, सेवाओं, ईवेंट और प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी और साथ ही अन्य Microsoft उत्पादों और सेवाओं की समान जानकारी भेज सकते हैं. साथ ही, आपकी अनुमति से, हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को Microsoft साझेदारों से साझा कर सकते हैं, ताकि वे अपने उत्पादों और सेवाओं के बारे में आपको जानकारी भेज सकें.

Microsoft समय-समय पर हमारी ओर से सीमित सेवाएँ प्रदान करने, जैसे वेब साइट होस्टिंग, पुरस्कारों की पैकेजिंग, मेलिंग, सर्वेक्षण और वितरण करने, उत्पादों और सेवाओं के बारे में ग्राहकों के प्रश्नों के उत्तर देने और हमारे उत्पादों, विशेष प्रस्तावों और अन्य नई सेवाओं के बारे में जानकारी भेजने के लिए अन्य कंपनियों की सेवाएँ लेता है. हम उन कंपनियों को केवल वही व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करेंगे जो उन्हें सेवा वितरित करने के लिए चाहिए होगी. उन्हें जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने की आवश्यकता होती है और उस जानकारी का किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग करने की अनुमति नहीं होती है.

हम इनके लिए आपके बारे में जानकारी तक पहुँच कर सकते हैं या उसे प्रकट कर सकते हैं, जिसमें आपके संचारों की सामग्री शामिल है: (ए) कानून का पालन अथवा कानूनी अनुरोधों या कानूनी प्रक्रिया का प्रतिसाद करने के लिए; (बी) Microsoft या हमारे ग्राहकों के अधिकारों या संपत्ति की रक्षा करने के लिए, जिसमें आपके द्वारा सेवाओं के उपयोग को अधिशासित करने वाले हमारे अनुबंधों या नीतियों का प्रवर्तन करना शामिल है; या (सी) इस सद्भाव में विश्वास पर कार्य करना कि ऐसी पहुँच या प्रकटीकरण Microsoft के कर्मचारियों, ग्राहकों या जनता की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए आवश्यक है. हम व्यक्तिगत जानकारी को कानून द्वारा अन्यथा अनुमत होने पर और संपत्तियों के विलयन या विक्रय जैसे कॉर्पोरेट लेन-देन के भाग के रूप में भी प्रकट कर सकते हैं.

स्टोर में या वेबसाइट पर जो जानकारी एकत्रित की जाती है, उसे संयुक्त राज्य या ऐसे किसी अन्य देश में संग्रहीत और संसाधित किया जा सकता है, जहाँ Microsoft या उसके संबद्धों, सहयोगियों या सेवा प्रदाताओं की सुविधाएँ मौजूद हों. Microsoft अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा यूरोपीय संघ से प्राप्त डेटा के एकत्रण, उपयोग और अवधारण के संबंध में निर्धारित किए गए बचाव प्रावधान फ़्रेमवर्क का पालन करता है.

आपकी व्यक्तिगत जानकारी का नियंत्रण

इस कथन में अन्य वर्णित किए जाने या आपकी अनुमति होने की स्थितियों के अतिरिक्त, आपके द्वारा स्टोर के संबंध में या वेबसाइट पर Microsoft को प्रदान की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी को Microsoft और उसके नियंत्रित सहायकों और संबद्धों से बाहर साझा नहीं किया जाएगा.

आप स्वयं को प्राप्त होने वाली ई-मेल में विशिष्ट निर्देशों का पालन करके Microsoft साइटों और सेवाओं से भविष्य की प्रचार संबंधी ई-मेल का वितरण रोक सकते हैं. आप अपने Microsoft Store में साइन इन करके और अपनी संपर्क सेटिंग संशोधित करके वेबसाइट द्वारा आपको प्राप्त होने वाले संचारों के बारे में चुनाव भी कर सकते हैं. स्टोर संचारों के लिए, आप सीधे स्टोर को सूचित करके अपनी संपर्क प्राथमिकताओं को संशोधित कर सकते हैं.

आपके द्वारा कोई भी उत्पाद या आइटम लौटाने की स्थिति में, आपके द्वारा उसे लौटाए जाने से पहले आप सभी संग्रहीत व्यक्तिगत जानकारी और सामग्री को हटाने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं.

कृपया ध्यान रखें कि यह आवश्यक नहीं है कि यह गोपनीयता कथन और आपके द्वारा स्टोर में या वेबसाइट पर किए जाने वाले कोई भी चुनाव आवश्यक रूप से उस व्यक्तिगत जानकारी पर भी लागू नहीं होगी, जो आपके द्वारा Microsoft को संभवतः अन्य, अलग से संचालित, Microsoft वेबसाइटों, उत्पादों या सेवाओं के प्रसंग में प्रदान की जाती है.

आपकी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुँच

आप अपने Microsoft Store खाते में साइन इन करके वेबसाइट में आपके द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी की समीक्षा और संपादन कर सकते हैं. अपनी व्यक्तिगत जानकारी को अन्य लोगों द्वारा देखे जाने से रोकने में मदद करने के लिए, आपको अपने Microsoft खाता क्रेडेंशियल (ई­मेल पता और पासवर्ड) से साइन इन करना होगा.

आपकी जानकारी की सुरक्षा

Microsoft में, हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी की बहुत गंभीर रूप से सुरक्षा करते हैं. हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को अनधिकृत पहुँच, उपयोग या प्रकटीकरण से बचाने में मदद करने के लिए अपने स्टोर में और अपनी वेबसाइटों पर विविध प्रकार की सुरक्षा तकनीकों और कार्यविधियों का उपयोग करते हैं. उदाहरण के लिए, हमारी वेबसाइट के लिए, हम आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी को सीमित पहुँच वाले कंप्यूटर सर्वर पर संग्रहीत करते हैं जो नियंत्रित सुविधाओं में स्थित हैं. अतिरिक्त रूप से, अगर हम संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी (जैसे कोई क्रेडिट कार्ड संख्या) को इंटरनेट पर संप्रेषित करते हैं, तो हम सिक्योर सॉकेट लेयर (SSL) प्रोटोकॉल जैसे एन्क्रिप्शन का उपयोग करके उसकी सुरक्षा करते हैं.

कुकीज़ और समान तकनीकें

अधिकांश Microsoft वेब साइट्स “कुकीज़” का उपयोग करती हैं, जो कि किसी वेब सर्वर द्वारा आपकी हार्ड ड्राइव पर रखी गई छोटी पाठ फ़ाइलें होती हैं. कुकीज़ में वह पाठ होता है जिसे आपको कुकी जारी करने वाले डोमेन में किसी वेब सर्वर द्वारा पढ़ा जा सकता है. उस पाठ फ़ाइल में सामान्यत: आपके कंप्यूटर की अनन्य रूप से पहचान करने वाली संख्‍याओं और वर्णों की स्ट्रिंग होती है, किंतु इसमें अन्य जानकारी भी हो सकती है. हमारी किसी वेब साइट पर आने के दौरान Microsoft द्वारा आपकी हार्ड डिस्क पर रखी जाने वाली किसी कुकी में संग्रहीत पाठ का एक उदाहरण यहाँ दिया गया है: E3732CA7E319442F97EA48A170C99801

हम कुकीज़ का उपयोग निम्न कार्यों के लिए कर सकते हैं:

  • आपकी प्राथमिकताएँ और सेटिंग्स संग्रहीत करना.यदि किसी Microsoft साइट पर स्थानीय समाचार या मौसम की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपना शहर या डाक कोड दर्ज करते हैं, तो हम उस शहर या डाक कोड को किसी कुकी में संग्रहीत कर सकते हैं ताकि उस साइट पर लौटने पर आपको संगत स्थानीय जानकारी दिखाई दे. इससे प्रत्येक बार उस साइट पर जाने के समय एक ही जानकारी को बार-बार दर्ज करने की आवश्यकता समाप्त करके आपका समय बच सकता है.
  • साइन-इन और प्रमाणीकरण.जब आप अपने Microsoft खाते के उपयोग से किसी साइट या सेवा में साइन इन करते हैं, तो हम आपकी अनन्य ID संख्या, और आपके साइन इन होने के समय को आपकी हार्ड डिस्क पर एक एन्क्रिप्टेड कुकी में संग्रहीत करते हैं. यह कुकी आपको साइट पर प्रत्येक पृष्ठ पर साइन इन किए बिना एक पृष्ठ से दूसरे पृष्ठ जाने की सुविधा देती है. जब आप साइन आउट करते हैं, तो ये कुकीज़ आपके कंप्यूटर से हटा दी जाती हैं. हम भी साइन इन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भी कुकीज़ का उपयोग करते हैं. उदाहरण के लिए, आपका ई-मेल पता ‍एक कुकी में संग्रहीत किया जा सकता है जो आपके द्वारा साइन आउट ‍करने के बाद भी आपके कंप्यूटर पर रहेगा. यह कुकी आपके ई-मेल पते के पहले से ही प्रविष्ट होने की सुविधा देती है, ताकि अगली बार साइन इन करने पर आपको केवल पासवर्ड लिखना होगा. यदि आप किसी सार्वजनिक कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं या इस जानकारी को संग्रहीत नहीं करना चाहते हैं, तो आप साइन-इन पृष्ठ पर उपयुक्त रेडियो बटन का चयन कर सकते हैं, और तब यह कुकी उपयोग में नहीं ली जाएगी.
  • लक्षित विज्ञापन.जब हम आपको ऑनलाइन विज्ञापन दिखाते हैं, तो हम आपके डिवाइस पर एक या अधिक स्थायी कुकीज़ स्थापित करेंगे ताकि हर बार आपको विज्ञापन दिखाए जाने पर आपके डिवाइस को पहचाना जा सके. चूँकि हम हमारी अपनी वेब साइट्स के साथ-साथ अपने विज्ञापन और प्रकाशन भागिदारों की वेब साइट्स पर भी विज्ञापन करते हैं, इसलिए समय के साथ में हम यह जानकारी एकत्र करने में सक्षम होते हैं कि आपके, या कंप्यूटर उपयोग करने वाले अन्य लोगों द्वारा किस प्रकार के पृष्ठ, सामग्री या विज्ञापन देखे जाते हैं. यह जानकारी कई उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाती है, उदाहरण के‍ लिए, इससे हमें यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि आपको समान विज्ञापन कई बार न दिखाए जाएँ. इस जानकारी के उपयोग से हमें आपकी रूचि से मेल खाने वाले लक्षित विज्ञापनों का चयन करने और उन्हें आपको दिखाने में भी मदद मिलती है. कुकीज़ के इस उपयोग के बारे में आप अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें यह शामिल है कि Microsoft Advertising गोपनीयता कथन में, Microsoft से लक्षित विज्ञापन की प्राप्ति को किस प्रकार रोक सकते हैं.
  • साइट विश्लेषण. किसी वेब पेज या सेवा पर अनन्य आगंतुकों की संख्‍या जानने या हमारी साइट्स और सेवाओं के प्रचालन के बारे में संकलित आँकड़े तैयार करने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग कर सकते हैं. इन आँकड़ों की मदद से हम इन साइट्स और सेवाओं के प्रचालन और प्रदर्शन को सुधार सकते हैं.

    हमारे द्वारा सामान्यतया उपयोग की जाने वाली कुकीज़ निम्न चार्ट में सूचीबद्ध हैं. यह विस्तृत स्तर पर नहीं हैं, किंतु इसके द्वारा यह हमारे द्वारा कुकीज़ सेट करने के कुछ कारणों को दर्शाने के लिए है. यदि आप हमारी किसी एक साइट पर जाते हैं, तो साइट निम्न में से कुछ या सभी कुकीज़ सेट कर सकती है:

    कुकी का नाम विवरण
    MUID Microsoft साइट्स हेतु अनन्य ब्राउज़र्स को पहचानती है. इसे विज्ञापन, साइट विश्लेषण और अन्य प्रचालनात्मक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है.
    ANON इसमें ANID शामिल होता है, जो उपयोगकर्ताओं को पसंद आ सकने वाले विज्ञापनों को पहचानने में मदद के लिए उपयोग किया जाने वाला एक अनन्य आइडेंडिफ़ायर है. यदि उपयोगकर्ता ने अपने Microsoft खाते में इस सेवा से बाहर रहने का विकल्प चुना है, तो इसे Microsoft से व्यवहार के आधार पर लक्षित विज्ञापन प्राप्त न करने के उपयोगकर्ता के चुनाव को सुरक्षित रखने के लिए भी उपयोग किया जाता है.
    CC इसमें विलोम IP पता लुकअप द्वारा निर्धारित देश कोड शामिल होता है.
    Microsoft खाता प्रमाणीकरण किसी उपयोगकर्ता द्वारा किसी Microsoft खाते में साइन इन करने पर उपयोग की जाने वाली प्रमाणीकरण कुकीज़ (उदा., RPSTAuth, MSNRPSAuth, KievRPSAuth).
    NAP इसमें उपयोगकर्ता की Windows Live प्रोफ़ाइल के आधार पर उपयोगकर्ता के देश, डाक कोड, आयु, लिंग, भाषा, और पेशे, यदि ज्ञात हो, का एन्क्रिप्टेड संस्करण शामिल होता है.
    MH यह सह-ब्रांडेड साइट्स पर प्रकट होता है जहाँ Microsoft किसी विज्ञापनकर्ता के साथ भागीदारी कर रहा है, यह कुकी विज्ञापनकर्ता को पहचानता है ताकि सही विज्ञापन का चयन किया जाए.
    ACH01 उपयोगकर्ता ने कौनसे विज्ञापन पर कहाँ क्लिक किया था, इसकी जानकारी की देखरेख करता है.
    TOptOut यह दर्शाता है कि उपयोगकर्ता Microsoft द्वारा वितरित किए जाने वाले व्यवहार के आधार पर लक्षित विज्ञापनों को नहीं प्राप्त करना चाहता है.

    कुकीज़ के अतिरिक्त, Microsoft आपके द्वारा हमारी वेब साइट्स पर आने के समय को भी सेट कर सकता है, आपके द्वारा Microsoft साइट्स पर आने के दौरान तृतीय पक्ष भी आपकी हार्ड ड्राइव पर कुछ निश्चित कुकीज़ सेट कर सकते हैं. कुछ स्थितियों में, वो भी इसलिए क्योंकि अपने स्थान पर कुछ सेवाएँ देने के लिए हमने तृतीय पक्षों की सेवाएँ ली हैं, जैसे कि साइट विश्लेषक. अन्य स्थितियों में, यह इसलिए होता है ‍क्योंकि हमारे वेब पेजेज़ में तृतीय पक्ष की सामग्री या विज्ञापन होते हैं, जैसे कि वीडियोज़, समाचार सामग्री, या अन्य विज्ञापन नेटवर्क्स द्वारा वितरित विज्ञापन. चूँकि आपका ब्राउज़र उस सामग्री को प्राप्त करने के लिए उन तृतीय पक्ष के वेब सर्वर्स से कनेक्ट करता है, इसलिए वे तृतीय पक्ष आपकी हार्ड ड्राइव पर अपने कुकीज़ सेट करने या पढ़ने में सक्षम होते हैं.

कुकीज़ कैसे नियंत्रित करें

  • कुकीज़ अवरोधित करने के लिए ब्राउज़र नियंत्रण. अधिकांश ब्राउज़र्स स्वचालित रूप से कुकीज़ स्वीकार करते हैं, किंतु कुकीज़ अवरोधित करने के लिए आप सामान्यतया अपनी ब्राउज़र सेटिंग्स संशोधित कर सकते हैं.

    उदाहरण के लिए, Internet Explorer 9 में, आप निम्न चरणों द्वारा कुकीज़ को अवरोधित कर सकते हैं:

    1. “उपकरण” पर क्लिक करें और तब “इंटरनेट विकल्प” का चयन करें
    2. विंडो के शीर्ष पर “गोपनीयता” टैब पर क्लिक करें
    3. स्लाइडर को ऊपर या नीचे खिसका कर अवरोधित करने के लिए इच्छित कुकीज़ का चयन करें

    अन्य ब्राउज़र्स में कुकीज़ अवरोधित करने के निर्देश http://www.allaboutcookies.org/manage-cookies/ पर उपलब्ध हैं..

    कृपया ध्यान रखें कि यदि आप कुकीज़ को अवरोधित करना चुनते हैं, तो आप Microsoft की उन साइट्स और सेवाओं पर साइन या उनकी सहभागी सुविधाओं का उपयोग नहीं कर सकेंगे जो कुकीज़ पर निर्भर हैं, और संभव है कि कुकीज़ पर निर्भर कुछ विज्ञापन प्राथमिकताएँ भी काम न करें.

  • कुकीज़ हटाने के लिए ब्राउज़र नियंत्रण.यदि आप कुकीज़ स्वीकार करते हैं, तो आप बाद में उन्हें हटा सकते हैं.

    उदाहरण के लिए, Internet Explorer 9 में, आप निम्न चरणों द्वारा कुकीज़ को अवरोधित कर सकते हैं:

    1. “उपकरण” पर क्लिक करें और तब “इंटरनेट विकल्प” का चयन करें
    2. “सामान्य” टैब पर, “ब्राउज़िंग इतिहास” के तहत, “हटाएँ” बटन पर क्लिक करें
    3. पॉप-अप पर, “कुकीज़” के आगे वाले बॉक्स का चयन करें
    4. “हटाएँ” बटन पर क्लिक करें

    अन्य ब्राउज़र्स में कुकीज़ हटाने के निर्देश http://www.allaboutcookies.org/manage-cookies/ पर उपलब्ध हैं..

    कृपया ध्यान दें कि यदि आप कुकीज़ को हटाना चुनते हैं, तो उन कुकीज़ द्वारा नियंत्रित कोई भी सेटिंग्स और प्राथमिकताएँ, विज्ञापन प्राथमिकताओं सहित, हट जाएँगी और उन्हें फिर से बनाना होगा.

  • “ट्रैक न करें” और ट्रैकिंग सुरक्षा के लिए ब्राउज़र नियंत्रण. . कुछ नए ब्राउज़र्स ने “ट्रैक न करें” सुविधाओं को अपनाया है. इनमें से अधिकांश सुविधाएँ, जब चालू की जाती हैं, आपके द्वारा देखी जाने वाली वेब साइट्स को एक सिग्नल या प्राथमिकता भेजती हैं जो इंगित करती है कि आप ट्रैक नहीं किया जाना चुना है. साइट के गोपनीयता अभ्यासों के आधार पर, वे साइट्स ऐसी गतिविधियों में शामिल होना जारी रख सकती हैं जिन्हें आप ट्रैकिंग के रूप में देखते हैं, भले ही आपने यह प्राथमिकता व्यक्त की हो.

    Internet Explorer 9 में ट्रैकिंग सुरक्षा नामक एक सुविधा है जो आपके द्वारा देखी जाने वाली वेब साइट्स को आपके साइट पर जाने से संबंधित विवरण को तृतीय पक्ष सामग्री प्रदाताओं को भेजने से रोकती है. जब आप कोई ट्रैकिंग सुरक्षा सूची जोड़ते हैं, तो Internet Explorer अवरोधित की जाने वाली साइट के रूप में सूचीबद्ध किसी भी साइट से कुकीज़ सहित, तृतीय पक्ष सामग्री को अवरोधित कर देगा. इन साइट्स पर कॉल्स की सीमित करके, Internet Explorer इन तृतीय पक्षों द्वारा आपके बारे में संग्रहीत की जा सकने वाली जानकारी को सीमित कर देगा. और जब आपके पास कोई ट्रैकिंग सुरक्षा सूची सक्षम होती है, तब आपके द्वारा देखी जाने वाली साइट्स को Internet Explorer एक ट्रैक न करें संकेत भेजता है. ट्रैकिंग सुरक्षा सूचियों और उन्हें ढूँढने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया Internet Explorer गोपनीयता कथन या Internet Explorer मदद देखें.

  • विज्ञापन से बाहर रहना चुनने के नियंत्रण. चूँकि कुकीज़ कई उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जा सकते हैं, इसलिए व्यवहार के आधार पर लक्षित विज्ञापन का विरोध करने वाले उपयोगकर्ता कुकीज़ स्वीकार करने किंतु उस विशेष उपयोग से बाहर रहने का विकल्प चुन सकते हैं. ऑनलाइन विज्ञापन उद्योग की कंपनियों ने उपयोगकर्ता की गोपनीयता की सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश और प्रोग्राम्स बनाए हैं, और इन उद्योग प्रोग्राम्स में ऐसे वेब पेजेज़ शामिल है जिन पर जाकर आप सभी भागिदार कंपनियों (Microsoft सहित) से व्यवहार के आधर पर लक्षित विज्ञापन की प्राप्ति को बंद करना चुन सकते हैं. इन पृष्‍ठों में निम्न शामिल हैं:
    1. Digital Advertising Alliance (DAA) Consumer Choice Page: http://www.aboutads.info/choices/
    2. Network Advertising Initiative (NAI) Opt-Out Page: http://www.networkadvertising.org/managing/opt_out.asp

    व्यक्तिगत विज्ञापन कंपनियाँ भी उनकी स्वयं की बाहर रहने का विकल्प चुनने की क्षमताएँ और साथ-साथ अधिक उन्नत विज्ञापन विकल्प प्रदान कर सकती है. उदाहरण के लिए, Microsoft की‍ विज्ञापन प्राथमिकताएँ और बाहर रहने के विकल्प के नियंत्रण http://choice.live.com/advertisementchoice/ पर उपलब्ध हैं. कृपया सुनिश्चित करें कि बाहर रहने का विकल्प चुनने का अर्थ यह नहीं है कि आपको विज्ञापन मिलना बंद हो जाएँगे या कम विज्ञापन दिखाई देंगे; हालाँकि, यदि आप बाहर रहने का विकल्प चुनते हैं, तो आपको प्राप्त होने वाले विज्ञापन अब व्यवहार के आधार पर लक्षित विज्ञापन नहीं होंगे. इसके अतिरिक्त, बाहर रहने का विकल्प चुनने से जानकारी एकत्र किया जाना भी बंद नहीं होता है.

वेब बीकन्स का हमारा उपयोग

Microsoft वेब पेजेज़ में वेब बीकंस नामक इलेक्ट्रॉनिक छवियाँ हो सकती हैं - जिन्हें कभी-कभी सिंगल-पिक्सेल जिफ़्स भी कहा जाता है - जिन्हें हमारी साइट्स पर कुकीज़ वितरित करने, उन पेजेज़ पर आने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या गिनने, और सह-ब्रांडेड सेवाएँ प्रदान करने के लिए उपयोग किया जा सकता है. हम प्रचार-प्रसार के ई-मेल संदेशों या न्यूज़लेटर्स में वेब बीकन्स शामिल कर सकते हैं ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि संदेश खोले जा चुके हैं और उन पर कार्य किया जा चुका है.

हम Microsoft साइट्स पर प्रचार करने वाली अन्य कंपनियों के साथ उनकी साइट्स पर या उनके विज्ञापनों में वेब बीकन्स रखने के लिए भी कार्य कर सकते हैं, जिनसे हमें ये आँकड़े प्राप्त करने में सुविधा हो कि किसी Microsoft साइट पर किसी विज्ञापन को क्लिक किए जाने पर कितनी बार इन क्लि‍किंग्स का परिणाम खरीदी में या विज्ञापनदाता की साइट पर किसी अन्य प्रक्रिया में होता है.

अंतत:, हमारे प्रचार अभियानों के प्रभाव या हमारी साइट्स के दूसरे कार्यों के संबंध में समग्र आँकड़ों को एकीकृत करने में हमारी मदद के लिए Microsoft साइट्स में तृतीय पक्षों के वेब बीकन्स शामिल हो सकते हैं. ये वेब बीकंस तृतीय पक्षों को आपके कंप्यूटर पर कोई कुकी सेट करने या पढ़ने की सुविधा दे सकते हैं. हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने या उस तक पहुँचने के लिए तृतीय पक्षों द्वारा हमारी साइट्स पर वेब बीकंस का उपयोग प्रतिबंधित करते हैं. फिर भी, प्रत्येक निम्न विश्लेषण प्रदाता की लिंक्स पर क्लिक करके आप डेटा संग्रहण और इन तृतीय पक्ष विश्लेषण कंपनियों के उपयोग से बाहर रहने का विकल्प चुन सकते हैं:

अन्य समान तकनीकें

मानक कुकीज़ और वेब बीकंस के अतिरिक्त, आपके कंप्यूटर पर डेटा फ़ाइलें संग्रहीत करने और पढ़ने के लिए वेब साइट्स अन्य तकनीकों के उपयोग कर सकती हैं. आपकी प्राथमिकताओं को बनाए रखने या स्थानीय रूप से कुछ निश्चित फ़ाइलें संग्रहीत करके आपकी गति और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए ऐसा किया जा सकता है. किंतु, मानक कुकीज़ के समान, इसे आपके कंप्यूटर के लिए कोई अनन्य आइ‍डेंटिफ़ायर संग्रहीत करने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है, जिसे बाद में व्यवहार ट्रैक करने हेतु उपयोग किया जा सकता है. इन तकनीकों में Local Shared Objects (या “फ़्लैश कुकीज़”) और Silverlight Application Storage शामिल हैं.

  • Local Shared Objects या “फ़्लैश कुकीज़”. Adobe Flash तकनीकों का उपयोग करने वाली वेब साइट्स आपके कंप्यूटर पर डेटा संग्रहीत करने के लिए Local Shared Objects या “फ़्लैश कुकीज़” का उपयोग कर सकती हैं. ध्यान दें कि हो सकता है कि फ़्लैश कुकीज़ को साफ़ करने की क्षमता मानक कुकीज़ के लिए आपकी ब्राउज़र सेटिंग्स द्वारा नियंत्रित न हों क्योंकि यह ब्राउज़र से ब्राउज़र भिन्न होती है. फ़्लैश कुकीज़ को प्रबंधित या अवरोधित करने के लिए, http://www.macromedia.com/support/documentation/en/flashplayer/help/settings_manager.html पर जाएँ.
  • Silverlight Application Storage Microsoft Silverlight तकनीक का उपयोग करने वाली वेब साइट्स के पास भी Silverlight Application Storage के उपयोग से डेटा संग्रहीत करने की क्षमता होती है. इस प्रकार के संग्रहण को प्रबंधित या अवरोधित करने के बारे में जानने के लिए, Silverlight पर जाएँ.

विज्ञापन का प्रदर्शन

हमारे और साथ ही हमारे साझेदारों द्वारा प्रस्तावित अनेक वेब साइटें और ऑनलाइन सेवाएँ विज्ञापनों द्वारा समर्थित होती हैं. अपने विज्ञापन वितरण प्लेटफ़ॉर्म द्वारा, हम स्वयं अपनी साइटों पर और अपने विज्ञापन साझेदारों की साइटों पर विज्ञापन प्रदर्शित कर सकते हैं.

जब हम आपको ऑनलाइन विज्ञापन प्रदर्शित करते हैं, तो आपको प्रत्येक बार कोई विज्ञापन प्रदर्शित करने पर आपके कंप्यूटर की पहचान करने के लिए हम आपके कंप्यूटर पर सतत कुकी रखेंगे. चूँकि हम अनेक अलग-अलग वेब साइटों पर विज्ञापन पेश कर सकते हैं, इसलिए हम कुछ समय बाद यह जानकारी संकलित कर पाते हैं कि आपने या आपके कंप्यूटर का उपयोग करने वाले अन्य लोगों ने हमारे द्वारा प्रदर्शित विज्ञापनों को कहाँ देखा और/या क्लिक किया. हम इस जानकारी का उपयोग आपकी विशेषताओं, रुचियों या पसंद के बारे में पूर्वानुमान लगाने तथा उन लक्षित विज्ञापनों को प्रदर्शित करने के लिए करते हैं जिनके बारे में हमें लगता है कि वे संभवतः आपकी रुचि के हैं. हम इस जानकारी को भागीदार विज्ञापनदाताओं की वेब साइटों पर आपकी आगामी विज़िट, खरीदारी या अन्य गतिविधि से भी संबद्ध कर सकते हैं ताकि हम विज्ञापनों की प्रभाविकता निर्धारित कर सकें.

जबकि हम अपने द्वारा एकत्रित कुछ जानकारी का उपयोग अपने द्वारा आपको दिखाए जाने वाले विज्ञापनों को वैयक्तिकृत करने के लिए कर सकते हैं, फिर भी हमने अपने सिस्टम को केवल उस डेटा के आधार पर विज्ञापनों का चयन करने के लिए डिज़ाइन किया है जो व्यक्तिगत रूप से और सीधे आपकी पहचान नहीं करता है. उदाहरण के लिए, हम अपने द्वारा प्रदर्शित विज्ञापनों का चयन कुछ सामान्य रुचि की श्रेणियों या क्षेत्रों के अनुसार कर सकते हैं जिनका अनुमान हमने (ए( जनसांख्यिकीय या रुचि संबंधी डेटा, जिसमें ऐसा कोई डेटा शामिल है जो आपने कोई खाता बनाते समय प्रदान किया हो (उदा. आयु, ज़िप या पोस्टल कोड और लिंग) ,अन्य कंपनियों से प्राप्त जनसांख्यिकीय या रुचि संबंधी डेटा तथा आपके IP पते से व्युत्पन्न सामान्य भौगोलिक स्थान; (बी( Microsoft की और इसके विज्ञापन साझेदारों की वेब साइटों और सेवाओं का उपयोग करते समय आपके द्वारा देखे जाने वाले पृष्ठ और आपके द्वारा क्लिक किए जाने वाले लिंक; तथा (सी) Bing जैसी Microsoft की इंटरनेट खोज सेवाओं का उपयोग करते समय आपके द्वारा दर्ज किए जाने वाले खोज शब्दों, तथा (डी) उन उपयोगकर्ताओं से संबंधित जानकारी जिसने आप मैसेंजर जैसे Microsoft की संचार या सामाजिक नेटवर्किंग सेवाओं के माध्यम से अक्सर सहभागिता करते हैं, के आधार पर लगाया होता है. हमारे द्वारा विज्ञापनों को लक्षित किए जाने के तरीके पर अधिक जानकारी के लिए, Microsoft से वैयक्तिकृत विज्ञापन पर जाएँ.

जब हम वैयक्तिकृत लक्षित विज्ञापन प्रदर्शित करते हैं, तो हम आपकी गोपनीयता की रक्षा करने के लिए डिज़ाइन की गई कई कार्रवाइयाँ करते हैं. उदाहरण के लिए, हम विज्ञापन वैयक्तिकरण के लिए उपयोग किए जाने वाले पृष्ठ दृश्यों, क्लिक और खोज शब्दों को आपकी उस संपर्क जानकारी या अन्य डेटा से अलग संग्रहीत करते हैं जिससे आपकी सीधे पहचान होती है (जैसे आपका नाम, ई-मेल पता, आदि). इसके अलावा, हमारे पास अंतर्निहित व्यवस्थापकीय, तकनीकी और भौतिक हैं जिन्हें इस डेटा के अनधिकृत सह-संबंध को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है. हम आपको वैयक्तिकृत विज्ञापनों से ऑप्ट-आउट होने की क्षमता भी प्रदान करते हैं. अधिक जानकारी या ऑप्ट-आउट सुविधा का उपयोग करने के लिए, आप हमारे ऑप्ट-आउट पृष्ठ पर जा सकते हैं. इसके अतिरिक्त, आप नेटवर्क विज्ञापन पहल पर जा सकते हैं, जो सदस्य कंपनियों से विज्ञापन लक्ष्यीकरण से ऑप्ट-आउट होने के लिए एकल स्थान प्रस्तावित करती है.

हम अपनी सहायक कंपनी Atlas द्वारा तृतीय पक्ष विज्ञापन वितरण भी प्रदान करते हैं और आप Atlas का गोपनीयता कथन http://www.atlassolutions.com/privacy.aspx पर पढ़ सकते हैं.

यद्यपि, Microsoft साइटों पर अधिकांश ऑनलाइन विज्ञापन Microsoft द्वारा प्रदर्शित किए जाते हैं, लेकिन हम अन्य विज्ञापन नेटवर्क सहित तृतीय-पक्ष विज्ञापन सेवा कंपनियों को भी अपनी साइटों पर विज्ञापन प्रदर्शित करने देते हैं. इन कंपनियों में वर्तमान में 24/7 Real Media, Advertising.com, Bidclix, Bluestreak, Burst Media, DoubleClick, EuroClick, Eyeblaster, EyeWonder, Falk, Interpolls, Kanoodle, Mediaplex, Pointroll, TangoZebra, Yahoo! Publisher Network, और Zedo शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं.

ये कंपनियाँ आपको अपनी कुकी के आधार पर विज्ञापन लक्ष्यीकरण से ऑप्ट-आउट होने का तरीका प्रदान कर सकती हैं. आप ऊपर दिए गए कंपनी नामों पर क्लिक करके और प्रत्येक कंपनी की वेब साइटों के लिंक का अनुसरण करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इनमें से कुछ कंपनियाँ नेटवर्क विज्ञापन पहल की सदस्य हैं, जो सदस्य कंपनियों से विज्ञापन लक्ष्यीकरण से ऑप्ट-आउट होने का एकल स्थान प्रदान करती है.

इस गोपनीयता कथन में परिवर्तन

हम इस गोपनीयता कथन को समय-समय पर अद्यतित कर सकते हैं. जब हम ऐसा करेंगे, तो हम गोपनीयता कथन के शीर्ष पर “अंतिम अद्यतन” की तिथि को संशोधित कर देंगे. इस गोपनीयता कथन में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने पर, हम या तो अपनी वेब साइट के मुखपृष्ठ पर प्रमुखता से सूचना देकर या फिर सीधे आपको सूचना भेजकर आपको सूचित करेंगे. इस बारे में जानने के लिए कि हम अपने द्वारा एकत्र की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी की रक्षा करने में कैसे मदद कर रहे हैं, हम आपको समय-समय पर इस गोपनीयता कथन की समीक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

संपर्क जानकारी

Microsoft इस गोपनीयता नीति के संबंध में आपकी टिप्पणियों का स्वागत करता है. अगर आपके इस कथन के बारे में प्रश्न हों या आपको लगता है कि हमने इसका पालन नहीं किया है, तो हमें ई-मेल भेजने के लिए हमारी वेबसाइट पर हमसे संपर्क पृष्ठ पर जाएँ या इस पते पर डाक मेल द्वारा हमसे संपर्क करें:

Microsoft Privacy

Microsoft Corporation

One Microsoft Way

Redmond, Washington 98052

USA

+1 (425) 882-8080

clear