Publisher 2013

Publisher 2013

प्रभाव उत्पन्न करने वाले व्यावसायिक प्रकाशनों का आसान रास्ता.

Publisher 2013
Publisher 2013
 
 
कितने कंप्यूटरों पर Office की आवश्यकता है?
आप Office को कैसे प्राप्त करना चाहते हैं?
उत्पाद भाषा?

PRODUCT_FINDER_LOAD

 

विवरण

ओवरव्यू

Microsoft Publisher 2013 आपको कई प्रकार की व्यावसायिक गुणवत्ता वाली प्रकाशन और विपणन सामग्री आसानी से बनाने, वैयक्तिकृत करने, और साझा करने में मदद करता है.



वैयक्तिकृत करें, समूहित करें
  • Publisher 2013 के साथ आप अपने संदेश को कई प्रकार के प्रकाशनों में आसानी से बता सकते हैं, जिससे आपके समय और पैसे की बचत होती है. चाहे आप ब्रोशर, न्यूज़लेटर, पोस्टकार्ड, ग्रीटिंग कार्ड, या ईमेल न्यूज़लेटर बना रहे हों, आप ग्राफ़िक डिज़ाइन के अनुभव के बिना उच्च गुणवत्ता वाले परिणाम दे सकते हैं. Publisher 2013 के साथ पहली ही बार में काम ठीक तरह से पूरा करें.
  • बेहतर बनाए गए चित्र-संपादन उपकरणों—अपनी छवियों और चित्र प्लेसहोल्डरों को पैन करने, ज़ूम करने, और काटने-छाँटने की क्षमता सहित— का उपयोग करें जो आपके पृष्ठ के लेआउट को सुरक्षित रखते हुए छवियों को बदलना आसान बना देते हैं.
  • नई ऑब्जेक्ट संरेखण प्रौद्योगिकी के साथ एक पेशेवर की तरह पृष्ठों को डिज़ाइन और पुन: व्यवस्थित करें -- दृश्य गाइड आपकी सामग्री को आसानी से संरेखित और स्थित करने में मदद करने के लिए हैं.
  • नए बैकस्टेज दृश्य के साथ विभिन्न पृष्ठ लेआउट उपकरणों और समायोजन योग्य मुद्रण सेटिंगों के साथ पूर्ण-पृष्ठ का मुद्रण पूर्वावलोकन करें.


  • बिल्ट–इन और Publisher समुदाय दोनों से सामग्री के पूर्व-निर्मित मूलभूत खंडों को सम्मिलित और अनुकूलित करके आप बहुत ही कम समय में सीधे Publisher 2013 में डायनामिक प्रकाशन बनाएँ. कई प्रकार के पृष्ठ भागों—जैसे साइडबार और कहानियाँ—के साथ–साथ कैलेंडर, बॉर्डर, विज्ञापनों, आदि में से चुनें.
  • पाठ, आकृतियों और चित्रों के लिए सॉफ़्टर शेडो, परावर्तनों, और लिगेचर्स और शैलीकृत विकल्पों जैसी OpenType सुविधाओं सहित व्यावसायिक दिखने वाले प्रभावों का उपयोग करें. Publisher का उपयोग आप Facebook, Flickr और अन्य सेवाओं पर अपने ऑनलाइन एल्बम खोजने और सीधे अपने दस्तावेज़ में चित्र जोड़ने के लिए भी कर सकते हैं, उन्हें पहले सहेजने की आवश्यकता नहीं होती.
  • अपने सभी चित्रों को एक कैनवास में आयात करें, और आसानी से खींचकर और छोड़कर उन्हें अपने डिज़ाइन के अंदर और बाहर स्वैप करें.
Windows 7 Home Premium
 
 

सिस्टम की आवश्यकताएँ

आवश्यक प्रोसेसर
1 गीगाहर्ट्ज़ (Ghz) या तेज़ x86- या x64-बिट प्रोसेसर, SSE2 निर्देश सेट के साथ
आवश्यक ऑपरेटिंग सिस्टम
Windows 8, Windows 7, Windows Server 2008 R2, या Windows Server 2012
आवश्यक मेमोरी
1 GB RAM (32 बिट); 2 GB RAM (64 बिट)
आवश्यक हार्ड डिस्क स्थान
3.0 GB उपलब्ध
आवश्यक डिस्प्ले
ग्राफ़िक्स हार्डवेयर एक्सेलेरेशन के लिए एक DirectX10 ग्राफ़िक्स कार्ड और 1024 x 576 रिज़ोल्यूशन चाहिए
.NET संस्करण
3.5, 4.0, या 4.5
 
आवश्यक ब्राउज़र
Microsoft Internet Explorer 8, 9, या 10; Mozilla Firefox 10.x या बाद का संस्करण; Apple Safari 5; या Google Chrome 17.x.
मल्टी-टच
किसी भी मल्टी-टच कार्यात्मकता का उपयोग करने के लिए स्पर्श–सक्षम डिवाइस चाहिए. हालाँकि, सभी सुविधाएँ और कार्यात्मकता कुंजीपटल, माउस, या अन्य मानक या पहुँचयोग्य इनपुट डिवाइस का उपयोग करके हमेशा उपलब्ध होती है. ध्यान दें कि नई स्पर्श सुविधाएँ Windows 8 के साथ उपयोग के लिए ऑप्टिमाइज़ की गई हैं.
 
अतिरिक्त आवश्यकताएँ और विचार योग्य बातें
सिस्टम कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर कुछ कार्यात्मकता अलग हो सकती है. कुछ सुविधाओं के लिए अतिरिक्त या उन्नत हार्डवेयर या सर्वर कनेक्टिविटी की आवश्यकता हो सकती है.

टिप्पणी: सिस्टम आवश्यकताओं को सुविधा की दृष्टि से निकटतम 0.5 GB तक अधिक लिया गया है. उदाहरण के लिए, यदि हम अनुमान लगाते हैं कि किसी अनुप्रयोग के लिए आवश्यक हार्ड डिस्क स्थान 1.99 GB है, तो हम 2.5 GB हार्ड डिस्क स्थान की अनुशंसा करते हैं. हमारी हार्ड डिस्क सिस्टम आवश्यकताएँ सॉफ़्टवेयर द्वारा उपयोग किए जाने वाले वास्तविक डिस्क स्थान से जान–बूझकर थोड़ी अधिक रखी जाती हैं.

ग्राफ़िक प्रोसेसर कुछ सुविधाओं, जैसे Excel 2013 में आरेख तालिकाएँ या PowerPoint 2013 में संक्रमण, ऐनिमेशन, और वीडियो समेकन, के प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करता है. Office 2013 के साथ ग्राफ़िक्स प्रोसेसर के उपयोग के लिए Microsoft DirectX 10-संगत ग्राफ़िक्स प्रोसेसर चाहिए जिसमें 64 MB वीडियो मेमोरी हो. ये प्रोसेसर 2007 में व्यापक रूप से उपलब्ध थे. आज उपलब्ध अधिकांश कंप्यूटरों में ऐसा ग्राफ़िक प्रोसेसर होता है जो इस मानक को पूरा करता है या इससे बेहतर होता है. हालाँकि, यदि आपके या आपके उपयोगकर्ताओं के पास ग्राफ़िक प्रोसेसर न हो, तो भी आप Office 2013 चला सकते हैं.
 
 
clear