Outlook 2013

Outlook 2013

ईमेल, कैलेंडर, और संपर्कों के स्पष्ट दृश्य से महत्वपूर्ण चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करें

Outlook 2013
Outlook 2013
 
 
कितने कंप्यूटरों पर Office की आवश्यकता है?
आप Office को कैसे प्राप्त करना चाहते हैं?
उत्पाद भाषा?

PRODUCT_FINDER_LOAD

 

विवरण

ओवरव्यू

Outlook 2013 का रूप एकदम नया है. यह अधिक साफ़ है. यह आपको ईमेल, कैलेंडर, और संपर्कों के स्पष्ट दृश्य से महत्वपूर्ण चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करने देने के लिए बनाया गया है. दूसरों के साथ कुशलतापूर्वक कनेक्ट होकर आप अधिक प्रभावी रूप से संप्रेषण करने में सक्षम होंगे.

आप संदेशों का बेहतर रखरखाव कर पाएँगे, क्योंकि आपको वह सब कुछ एक नज़र में दिखाई देगा जो आप जानना चाहते हैं. संदेशों का संदेश सूची में पूर्वावलोकन करें, ताकि आपको यह पता चले कि किन्हें पहले पढ़ना है और कार्यवाही करनी है. केवल एक क्लिक से उत्तर दें—आप अपना उत्तर सीधे पठन फलक में लिख सकते हैं. या संदेश फलक में संदेश ध्वजांकित करें, हटाएँ, या पठित या अपठित चिह्नित करें ताकि अलग–अलग संदेशों को खोलकर गति धीमी किए बिना आप मनचाही गति से तेज़ी से आगे बढ़ सकें.

  • संपर्क सूची कार्ड (पीपल कार्ड) किसी संपर्क के बारे में सभी प्रमुख बातें एक ही स्थान पर संगृहीत करता है: फ़ोन, ईमेल, पता, कंपनी जानकारी, सामाजिक मीडिया अद्यतन, यह भी कि वे उपलब्ध हैं या नहीं. कार्ड से आप मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं, तुरंत संदेश भेज सकते हैं, या उन्हें कॉल कर सकते हैं, जो इसे सभी संप्रेषणों के लिए एकमात्र स्थान बनाता है.
  • आपका कैलेंडर आपको अपने अगले अपॉइंटमेंट के समय के अलावा और भी बहुत कुछ बता सकता है. आप वर्तमान स्थितियों के साथ-साथ, अपना स्थानीय मौसम पूर्वानुमान सीधे कैलेंडर दृश्य में जोड़ सकते हैं.
  • Outlook.com, (पूर्व में Hotmail) से पुश–आधारित ईमेल, अपॉइंटमेंट, और संपर्क प्राप्त करें—सब कुछ सुविधाजनक रूप से सीधे अपने Outlook अनुभव में.
  • नेविगेशन पट्टी से संप्रेषण तेज़ गति से होता है. इसका उपयोग अपनी ईमेल, कैलेंडर, संपर्कों, और कार्यों को तेज़ी से खोलने के लिए करें. आप जो भी चाहते हैं, वह यहाँ है.
  • जानकारी रखें. LinkedIn, Facebook, और जिन अन्य सामाजिक नेटवर्कों पर आप सबसे अधिक भरोसा करते हैं, उनमें लोगों से नवीनतम अद्यतन अपने-आप प्राप्त करें.
  • एक क्लिक के साथ, तुरंत यह देखें कि आपके कैलेंडर में आज, अगले सप्ताह, या अगले माह क्या है. अपनी ईमेल को फ़िल्टर करने, व्यवस्थित करने, और उसके साथ कार्य करने के कई सहज तरीकों में से कोई तरीका चुनें.
 
 

सिस्टम की आवश्यकताएँ

आवश्यक प्रोसेसर
1 गीगाहर्ट्ज़ (Ghz) या तेज़ x86- या x64-बिट प्रोसेसर, SSE2 निर्देश सेट के साथ
आवश्यक ऑपरेटिंग सिस्टम
Windows 8, Windows 7, Windows Server 2008 R2, या Windows Server 2012
आवश्यक मेमोरी
1 GB RAM (32 बिट); 2 GB RAM (64 बिट)
आवश्यक हार्ड डिस्क स्थान
3.0 GB उपलब्ध
आवश्यक डिस्प्ले
ग्राफ़िक्स हार्डवेयर एक्सेलेरेशन के लिए एक DirectX10 ग्राफ़िक्स कार्ड और 1024 x 576 रिज़ोल्यूशन चाहिए
.NET संस्करण
3.5, 4.0, या 4.5
 
आवश्यक ब्राउज़र
Microsoft Internet Explorer 8, 9, या 10; Mozilla Firefox 10.x या बाद का संस्करण; Apple Safari 5; या Google Chrome 17.x.
मल्टी-टच
किसी भी मल्टी-टच कार्यात्मकता का उपयोग करने के लिए स्पर्श–सक्षम डिवाइस चाहिए. हालाँकि, सभी सुविधाएँ और कार्यात्मकता कुंजीपटल, माउस, या अन्य मानक या पहुँचयोग्य इनपुट डिवाइस का उपयोग करके हमेशा उपलब्ध होती है. ध्यान दें कि नई स्पर्श सुविधाएँ Windows 8 के साथ उपयोग के लिए ऑप्टिमाइज़ की गई हैं.
 
अतिरिक्त आवश्यकताएँ और विचार योग्य बातें
सिस्टम कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर कुछ कार्यात्मकता अलग हो सकती है. कुछ सुविधाओं के लिए अतिरिक्त या उन्नत हार्डवेयर या सर्वर कनेक्टिविटी की आवश्यकता हो सकती है.

तुरंत खोज के लिए Windows Search 4.0 आवश्यक है.

Outlook 2013 को Exchange के इन समर्थित संस्करणों से कनेक्ट करना सुनिश्चित करें: Exchange 2007, Exchange 2010, या Exchange Server 2013. Exchange 2003 पर Outlook 2013 समर्थित नहीं है.

कुछ सुविधाओं के लिए Exchange Server 2013 और Lync Server 2013 आवश्यक है.

Outlook 2013 की कुछ नई सुविधाओं की सूची के लिए, जो Microsoft Exchange Server 2013 के साथ सक्षम की जाती है, Outlook 2013 में नया क्या है देखें.

Office Communicator 2007 R2, Microsoft Lync 2010 और Lync 2013, Outlook 2013 के साथ समर्थित हैं. Office Communicator 2005 और Office Communicator 2007 समर्थित नहीं हैं.

कुछ इंकिंग सुविधाओं के लिए Windows 7 या Windows 8 चाहिए.

वाक् पहचान कार्यात्मकता के लिए क्लोज़–टॉक माइक्रोफ़ोन और ऑडियो आउटपुट डिवाइस चाहिए इंफ़र्मेशन राइट्स मैनेजमेंट सुविधाओं के लिए ऐसे कंप्यूटर पर पहुँच चाहिए जिस पर SP1 वाला Windows Server 2003, Windows Server 2008, Windows Server 2008 R2, या Windows Server 2012 और Windows Rights Management Services चल सकता हो.



डायनामिक कैलेंडर के लिए सर्वर से कनेक्टिविटी चाहिए.

टिप्पणी:   सिस्टम आवश्यकताओं को सुविधा की दृष्टि से निकटतम 0.5 GB तक अधिक लिया गया है. उदाहरण के लिए, यदि हम अनुमान लगाते हैं कि किसी अनुप्रयोग के लिए आवश्यक हार्ड डिस्क स्थान 1.99 GB है, तो हम 2.5 GB हार्ड डिस्क स्थान की अनुशंसा करते हैं. हमारी हार्ड डिस्क सिस्टम आवश्यकताएँ सॉफ़्टवेयर द्वारा उपयोग किए जाने वाले वास्तविक डिस्क स्थान से जान–बूझकर थोड़ी अधिक रखी जाती हैं.

ग्राफ़िक प्रोसेसर कुछ सुविधाओं, जैसे Excel 2013 में आरेख तालिकाएँ या PowerPoint 2013 में संक्रमण, ऐनिमेशन, और वीडियो समेकन, के प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करता है. Office 2013 के साथ ग्राफ़िक्स प्रोसेसर के उपयोग के लिए Microsoft DirectX 10-संगत ग्राफ़िक्स प्रोसेसर चाहिए जिसमें 64 MB वीडियो मेमोरी हो. ये प्रोसेसर 2007 में व्यापक रूप से उपलब्ध थे. आज उपलब्ध अधिकांश कंप्यूटरों में ऐसा ग्राफ़िक प्रोसेसर होता है जो इस मानक को पूरा करता है या इससे बेहतर होता है. हालाँकि, यदि आपके या आपके उपयोगकर्ताओं के पास ग्राफ़िक प्रोसेसर न हो, तो भी आप Office 2013 चला सकते हैं.
 
 
clear
 

यह साइट अन्य देशों/क्षेत्रों में है