Word 2013

Word 2013

चमकीले दस्तावेज़ बनाएँ, दूसरों के साथ कार्य करें, और स्क्रीन पर पढ़ने का आनंद लें.

Word 2013
Word 2013
 
 
कितने कंप्यूटरों पर Office की आवश्यकता है?
आप Office को कैसे प्राप्त करना चाहते हैं?
उत्पाद भाषा?

PRODUCT_FINDER_LOAD

 

विवरण

ओवरव्यू

Word 2013 के साथ आप अधिक सुंदर और आकर्षक दस्तावेज़ बना सकते हैं, और आप अधिक मीडिया प्रकारों के साथ कार्य कर सकते हैं—जैसे ऑनलाइन वीडियो और चित्र. आप PDF फ़ाइलें भी खोल सकते हैं. अपने दस्तावेज़ों के साथ अधिक कार्य करें: ऑनलाइन वीडियो को पॉप इन करें, PDF फ़ाइल खोलें और कम-से-कम झंझट के साथ उसकी सामग्री संपादित करें, और चित्र और आरेख संरेखित करें. नया पठन मोड साफ़ और ध्यान न भंग करने वाला है—और यह टैबलेटों पर बहुत बढ़िया कार्य करता है. आपके ऑनलाइन स्थानों पर सीधे कनेक्शन और सरल मार्कअप और टिप्पणी जैसी बेहतर बनाई गई समीक्षा सुविधाओं द्वारा टीम में कार्य करना भी बेहतर हुआ है.

  • किसी दस्तावेज़ को पुन: खोलें और वहीं से पढ़ना शुरू करें जहाँ आपने छोड़ा था. Word याद रखता है कि आप कहाँ थे—भले ही आप किसी ऑनलाइन दस्तावेज़ को किसी दूसरे कंप्यूटर से खोलते हैं
  • ऑनलाइन वीडियो दस्तावेज़ से बाहर निकले बिना, सीधे Word में देखें, ताकि आप सामग्री पर ध्यान केंद्रित रख सकें.
  • नए पठन मोड में, आसान ऑन–स्क्रीन पठन के लिए पाठ अपने आप स्तंभों में रीफ़्लो होता है. कम मेनू होने का अर्थ है आपकी सामग्री पर अधिक ध्यान होना, जिसमें केवल वही उपकरण होते हैं जो आपके पठन को बेहतर बनाते हैं.
  • टेम्प्लेटों के साथ अपनी शैली और पेशेवरपूर्णता दिखाएँ, साथ ही समय भी बचाएँ. Word टेम्प्लेटों को 40 से अधिक श्रेणियों में ब्राउज़ करें.
  • जिस पाठ की आप चर्चा कर रहे हैं उसके ठीक आगे टिप्पणियाँ लिखें और उत्तर दें, ताकि सभी लोग यह आसानी से देख सकें कि किसने किसको उत्तर दिया है, और कब दिया
  • PDF फ़ाइल को Word में खोलें, और अनुच्छेदों, सूचियों और तालिकाओं जैसी सामग्री को उसी तरह संपादित करने का आनंद लें मानो आपने इसे Word में ही बनाया हो
  • सुविधाजनक संरेखण गाइडें जब आपको चाहिए होती हैं तब वे अपने स्थानों पर पॉप होती हैं और जब आप काम समाप्त कर लेते हैं तो वे गायब हो जाती हैं
  • लाइव लेआउट से आप प्रयोग कर सकते हैं. जब आप किसी फ़ोटो, वीडियो, या आकृति को किसी स्थान पर खींचते हैं तो पाठ तुरंत रीफ़्लो होता है—ठीक आपकी आँखों के सामने. माउस का बटन छोड़ें, और आपका ऑब्जेक्ट और आसपास का पाठ ठीक वहीं रहेगा जहाँ आप उन्हें चाहते हैं.
 
 

सिस्टम की आवश्यकताएँ

आवश्यक प्रोसेसर
1 गीगाहर्ट्ज़ (Ghz) या तेज़ x86- या x64-बिट प्रोसेसर, SSE2 निर्देश सेट के साथ
आवश्यक ऑपरेटिंग सिस्टम
Windows 8, Windows 7, Windows Server 2008 R2, या Windows Server 2012
आवश्यक मेमोरी
1 GB RAM (32 बिट); 2 GB RAM (64 बिट)
आवश्यक हार्ड डिस्क स्थान
3.0 GB उपलब्ध
आवश्यक डिस्प्ले
ग्राफ़िक्स हार्डवेयर एक्सेलेरेशन के लिए एक DirectX10 ग्राफ़िक्स कार्ड और 1024 x 576 रिज़ोल्यूशन चाहिए
.NET संस्करण
3.5, 4.0, या 4.5
 
आवश्यक ब्राउज़र
Microsoft Internet Explorer 8, 9, या 10; Mozilla Firefox 10.x या बाद का संस्करण; Apple Safari 5; या Google Chrome 17.x.
मल्टी-टच
किसी भी मल्टी-टच कार्यात्मकता का उपयोग करने के लिए स्पर्श–सक्षम डिवाइस चाहिए. हालाँकि, सभी सुविधाएँ और कार्यात्मकता कुंजीपटल, माउस, या अन्य मानक या पहुँचयोग्य इनपुट डिवाइस का उपयोग करके हमेशा उपलब्ध होती है. ध्यान दें कि नई स्पर्श सुविधाएँ Windows 8 के साथ उपयोग के लिए ऑप्टिमाइज़ की गई हैं.
 
अतिरिक्त आवश्यकताएँ और विचार योग्य बातें सह–लेखन के लिए SharePoint Foundation 2013 और SkyDrive के लिए Microsoft खाता चाहिए.
इसके लिए ऊपर बताई गई मेमोरी से अधिक मेमोरी की आवश्यकता हो सकती है.

सिस्टम कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर कुछ कार्यात्मकता अलग हो सकती है. कुछ सुविधाओं के लिए अतिरिक्त या उन्नत हार्डवेयर या सर्वर कनेक्टिविटी की आवश्यकता हो सकती है.

टिप्पणी:   सिस्टम आवश्यकताओं को सुविधा की दृष्टि से निकटतम 0.5 GB तक अधिक लिया गया है. उदाहरण के लिए, यदि हम अनुमान लगाते हैं कि किसी अनुप्रयोग के लिए आवश्यक हार्ड डिस्क स्थान 1.99 GB है, तो हम 2.5 GB हार्ड डिस्क स्थान की अनुशंसा करते हैं. हमारी हार्ड डिस्क सिस्टम आवश्यकताएँ सॉफ़्टवेयर द्वारा उपयोग किए जाने वाले वास्तविक डिस्क स्थान से जान–बूझकर थोड़ी अधिक रखी जाती हैं.

ग्राफ़िक प्रोसेसर कुछ सुविधाओं, जैसे Excel 2013 में आरेख तालिकाएँ या PowerPoint 2013 में संक्रमण, ऐनिमेशन, और वीडियो समेकन, के प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करता है. Office 2013 के साथ ग्राफ़िक्स प्रोसेसर के उपयोग के लिए Microsoft DirectX 10-संगत ग्राफ़िक्स प्रोसेसर चाहिए जिसमें 64 MB वीडियो मेमोरी हो. ये प्रोसेसर 2007 में व्यापक रूप से उपलब्ध थे. आज उपलब्ध अधिकांश कंप्यूटरों में ऐसा ग्राफ़िक प्रोसेसर होता है जो इस मानक को पूरा करता है या इससे बेहतर होता है. हालाँकि, यदि आपके या आपके उपयोगकर्ताओं के पास ग्राफ़िक प्रोसेसर न हो, तो भी आप Office 2013 चला सकते हैं.
 
 
clear
 

यह साइट अन्य देशों/क्षेत्रों में है