Office Home and Business 2013

Office Home and Business 2013

अपने दस्तावेज़ों पर ऑनलाइन पहुँच के साथ जीवन और कार्य को अधिक कुशलता से प्रबंधित करें.

Office Home and Business 2013
Office Home and Business 2013
इस सुइट में निम्नलिखित है:
Word Word
Excel Excel
PowerPoint PowerPoint
OneNote OneNote
Outlook Outlook

रु.१३,४९९.००

रु.१३,४९९.००

वितरण विधि चुनें
उत्पाद भाषा?

PRODUCT_FINDER_LOAD

 

विवरण

ओवरव्यू


    प्रमुख सुविधाएँ

    • व्यावसायिक उपयोग के लिए 1 PC पर Office
    • SkyDrive के साथ अपने दस्तावेज़ों को ऑनलाइन संगृहीत करें
    • निःशुल्क Office Web Apps का उपयोग करके किसी भी इंटरनेट से कनेक्ट किए हुए Windows 7 या 8 पर अपने दस्तावेज़ों पर पहुँच प्राप्त करें, उन्हें संपादित करें, और साझा करें1


    अपने व्यवसाय को बढ़ाने और चलते-फिरते उत्पादक बने रहने के लिए नवीनतम Office उपकरण अपनाएँ


    Word Word
    • नए पठन मोड में, आसान ऑन–स्क्रीन पठन के लिए पाठ अपने आप स्तंभों में रीफ़्लो होता है
    • कम मेनू होने का अर्थ है आपकी सामग्री पर अधिक ध्यान—केवल वही उपकरण देखें जो आपको चाहिए हों, जब भी आपको चाहिए हों
    • PDF को Word में खोलें, और सामग्री को उसी तरह संपादित करें जैसे आपने इसे Word में ही बनाया हो
    • 40 से अधिक श्रेणियों में Word टेम्प्लेटों का उपयोग करके अपनी शैली दिखाएँ
    Excel Excel
    • प्रत्येक वर्कबुक की स्वयं की विंडो होती है, जो एक साथ दो वर्कबुकों – या दो मॉनीटरों– पर एक-साथ कार्य करना आसान बनाती है
    • गणित और त्रिकोणमिति, सांख्यिकी, इंजीनियरिंग, दिनांक और समय, लुकअप और संदर्भ, तार्किक, और पाठ फ़ंक्शन श्रेणियों में नए फ़ंक्शन
    • नया अनुशंसित चार्ट बटन आपको ऐसे कई चार्टों में से चुनाव करने देता है जो आपके डेटा के लिए सही हों
    PowerPoint PowerPoint
    • प्रस्तुतकर्ता दृश्य आपको अपने मॉनीटर पर अपनी टिप्पणियाँ देखने की सुविधा देता है जबकि दर्शकों को केवल स्लाइड दिखाई देता है
    • स्मार्ट गाइडें तब अपने-आप दिखाई देती हैं जब आपके ऑब्जेक्ट बराबरी के करीब होते हैं, और आपको तब संकेत दिया जाता है जब ऑब्जेक्ट के बीच रिक्ति बराबर होती है
    • .mp4 और .mov जैसे अधिक मल्टीमीडिया स्वरूपों के लिए समर्थन, अधिक हाई–डेफ़िनेशन सामग्री, और अधिक बिल्ट–इन कोडेक
    OneNote OneNote
    • किसी भी स्पर्श–सक्षम डिवाइस पर अपनी अंगुली, स्टाइलस, या माउस से आसानी से आरेखित करें, मिटाएँ, और संपादित करें
    • OneNote अपने आप आपकी हस्तलिपि को पाठ में कनवर्ट करता है, इसलिए अपने हस्तलेखन के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है
    • नया OneNote में भेजें उपकरण दस्तावेज़ों या वेब पृष्ठों को आपकी नोटबुकों में शामिल करना आसान बनाता है
    Outlook Outlook
    • संपर्क सूची कार्ड (पीपल कार्ड) किसी संपर्क के बारे में सभी प्रमुख बातें एक ही स्थान पर संगृहीत करता है
    • वर्तमान स्थितियों के साथ-साथ, अपना स्थानीय मौसम पूर्वानुमान सीधे कैलेंडर दृश्य में जोड़ें
    • Outlook.com, (पूर्व में Hotmail) से पुश–आधारित ईमेल, अपॉइंटमेंट, और संपर्क प्राप्त करें - सीधे अपने Outlook अनुभव में
 
 

सिस्टम की आवश्यकताएँ

अपने सभी प्रोग्रामों पर साफ़, आधुनिक रूप और समय बचाने वाली सुविधाओं के साथ तेज़ी से बनाएँ और संप्रेषण करें. साथ ही, अपने दस्तावेज़ों को SkyDrive पर क्लाउड में सहेजें और उन तक लगभग कहीं से भी पहुँचें.



जीवन और कार्य प्रबंधित करें


  • निःशुल्क Office Web अनुप्रयोगों का उपयोग करके इंटरनेट से कनेक्ट किए हुए किसी भी डिवाइस पर समूह दस्तावेज़ों पर पहुँच प्राप्त करें, उन्हें संपादित करें, और साझा करें1
  • स्क्रीन बदले बिना Outlook में बस एक नज़र में अपॉइंटमेंट, ईमेल, या संपर्क विवरण देखें
  • Outlook में ईमेल, शेड्यूलिंग, और कार्य–सूची उपकरणों की पूरी श्रृंखला पर भरोसा करें
  • आपके दस्तावेज़ ऑनलाइन रूप से आसान पहुँच और साझाकरण के लिए अपने आप SkyDrive पर सहेजे जाते हैं

विचारों को सुंदर दस्तावेज़ों में रूपांतरित करें


  • PowerPoint में नई वाइड–स्क्रीन विषय-वस्तुओं के साथ अधिक आकर्षक प्रस्तुतियाँ बनाएँ
  • OneNote के साथ एक ही स्थान पर सभी प्रकार की जानकारी कैप्चर करें, व्यवस्थित करें, और साझा करें
  • PDF फ़ाइलों से सामग्री को आसानी से अपने Word दस्तावेज़ों में सम्मिलित करें
  • अपने Excel डेटा को विज़ुअलाइज़ करने के लिए अनुशंसित चार्ट का उपयोग करें और कम समय में निष्कर्षों पर पहुँचें
 

सिस्टम की आवश्यकताएँ

आवश्यक प्रोसेसर
1 गीगाहर्ट्ज़ (Ghz) या तेज़ x86- या x64-बिट प्रोसेसर, SSE2 निर्देश सेट के साथ
आवश्यक ऑपरेटिंग सिस्टम
Windows 8, Windows 7, Windows Server 2008 R2, या Windows Server 2012
आवश्यक मेमोरी
1 GB RAM (32 बिट); 2 GB RAM (64 बिट)
आवश्यक हार्ड डिस्क स्थान
3.0 GB उपलब्ध
आवश्यक डिस्प्ले
ग्राफ़िक्स हार्डवेयर एक्सेलेरेशन के लिए एक DirectX10 ग्राफ़िक्स कार्ड और 1024 x 576 रिज़ोल्यूशन चाहिए
.NET संस्करण
3.5, 4.0, या 4.5
 
आवश्यक ब्राउज़र
Microsoft Internet Explorer 8, 9, या 10; Mozilla Firefox 10.x या बाद का संस्करण; Apple Safari 5; या Google Chrome 17.x.
मल्टी-टच
किसी भी मल्टी-टच कार्यात्मकता का उपयोग करने के लिए स्पर्श–सक्षम डिवाइस चाहिए. हालाँकि, सभी सुविधाएँ और कार्यात्मकता कुंजीपटल, माउस, या अन्य मानक या पहुँचयोग्य इनपुट डिवाइस का उपयोग करके हमेशा उपलब्ध होती है. ध्यान दें कि नई स्पर्श सुविधाएँ Windows 8 के साथ उपयोग के लिए ऑप्टिमाइज़ की गई हैं.
 
अतिरिक्त आवश्यकताएँ और विचार योग्य बातें
सिस्टम कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर कुछ कार्यात्मकता अलग हो सकती है. कुछ सुविधाओं के लिए अतिरिक्त या उन्नत हार्डवेयर या सर्वर कनेक्टिविटी की आवश्यकता हो सकती है.

टिप्पणी: सिस्टम आवश्यकताओं को सुविधा की दृष्टि से निकटतम 0.5 GB तक अधिक लिया गया है. उदाहरण के लिए, यदि हम अनुमान लगाते हैं कि किसी अनुप्रयोग के लिए आवश्यक हार्ड डिस्क स्थान 1.99 GB है, तो हम 2.5 GB हार्ड डिस्क स्थान की अनुशंसा करते हैं. हमारी हार्ड डिस्क सिस्टम आवश्यकताएँ सॉफ़्टवेयर द्वारा उपयोग किए जाने वाले वास्तविक डिस्क स्थान से जान–बूझकर थोड़ी अधिक रखी जाती हैं.

ग्राफ़िक प्रोसेसर कुछ सुविधाओं, जैसे Excel 2013 में आरेख तालिकाएँ या PowerPoint 2013 में संक्रमण, ऐनिमेशन, और वीडियो समेकन, के प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करता है. Office 2013 के साथ ग्राफ़िक्स प्रोसेसर के उपयोग के लिए Microsoft DirectX 10-संगत ग्राफ़िक्स प्रोसेसर चाहिए जिसमें 64 MB वीडियो मेमोरी हो. ये प्रोसेसर 2007 में व्यापक रूप से उपलब्ध थे. आज उपलब्ध अधिकांश कंप्यूटरों में ऐसा ग्राफ़िक प्रोसेसर होता है जो इस मानक को पूरा करता है या इससे बेहतर होता है. हालाँकि, यदि आपके या आपके उपयोगकर्ताओं के पास ग्राफ़िक प्रोसेसर न हो, तो भी आप Office 2013 चला सकते हैं.
 
 
[1] उपयुक्त डिवाइस, इंटरनेट कनेक्शन और समर्थित ब्राउज़र आवश्यक हैं. 
clear