Windows 8

Windows 8

Windows 8 Windows 8 Windows 8 Windows 8 Windows 8 Windows 8 Windows 8 Windows 8 Windows 8
रु.७,९९९.०० Windows.com* से डाउनलोड करें

 

विवरण

उत्पाद रूपरेखा

सुंदर, तेज़, प्रवाहशील

आपके जीवन पर फ़ोकस करने के लिए Windows की पुनर्कल्पना की गई है. सुंदर, तेज़ और प्रवाहशील डिज़ाइन जो कई प्रकार के हार्डवेयर के लिए उपयुक्त है: कॉम्पेक्ट, स्पर्श–सक्षम टैबलेट और हल्के वज़न वाले लैपटॉप से लेकर पीसी और हाई–डेफ़िनिशन स्क्रीन वाले बड़े, सशक्त ऑल–इन–वन तक. यह सरल, सहज है और आपके लोगों, अनुप्रयोगों, और चीज़ों तक त्वरित पहुँच प्रदान करता है, ताकि आप खोजने में कम समय लगाएँ और काम में अधिक.

सुंदर, तेज़, प्रवाहशील

Windows 7, केवल बेहतर

Windows 8 को Windows 7 की सशक्त नींव पर बनाया गया है, परंतु इसे हर तरह से बेहतर बनाया गया है. आप Windows 8 को उसी हार्डवेयर पर स्थापित कर सकते हैं जिसपर Windows XP, Windows Vista और Windows 7 चलता है, और आपको यह देखकर बहुत अच्छा लगेगा कि यह नए डिवाइसों पर भी किस प्रकार चलता है. Windows 8 को Windows 7 के अनुप्रयोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया था, क्योंकि आपके पास ऐसे पुराने अनुप्रयोग हो सकते हैं जिनका आपको उपयोग करना हो.

Windows 7, केवल बेहतर

प्रारंभ स्क्रीन के नए रूप के अतिरिक्त, Windows 8 में आपके परिचित डेस्कटॉप को शामिल किया गया है. डेस्कटॉप को उन कई अनुप्रयोगों में से एक मानें जिन्हें आप Windows 8 में चला सकते हैं. डेस्कटॉप में आपको वे सभी सेटिंग, डिवाइस, और सुविधाएँ दिखाई देंगी जिनका उपयोग आप Windows 7 में करते थे—और साथ ही आप उन डेस्कटॉप अनुप्रयोगों को भी चला सकते हैं जिन्हें आप Windows 7 में चलाते थे.

आपके Microsoft खाते से जुड़ा क्लाउड

अपने Microsoft खाते से अपने Windows 8 डिवाइस में साइन इन करें और आप उन लोगों, फ़ाइलों और सेटिंग से तुरंत जुड़ जाएँगे जिनकी आप परवाह करते हैं. आपका पीसी उन सभी चीज़ों के साथ जीवंत होता है जो Windows को आपका बनाती हैं, जिनमें आपका प्रारंभ पृष्ठ, विषयवस्तुएँ, भाषा वरीयताएँ, ब्राउज़िंग इतिहास और ब्राउज़र पसंदीदा शामिल हैं. आप अपनी पसंदीदा सेवाओं को अपने Microsoft खाते से भी जोड़ सकते हैं, जैसे Hotmail, Messenger, Facebook, LinkedIn, Twitter और अन्य. और आप तुरंत अपने फ़ोटो, दस्तावेज़ों और अन्य फ़ाइलों पर पहुँच सकते हैं, चाहे वे SkyDrive, Facebook, Flickr या अन्य सेवाओं पर हों.

आपके Microsoft खाते से जुड़ा क्लाउड

यह सब एप्लिकेशनों के बारे में है

Windows स्टोर में, आप बेहतरीन एप्लिकेशन खोज या ब्राउज़ कर सकते हैं, इन सभी को ढूँढने में आसान श्रेणियों में समूहों के रूप में रखा गया है. हम आपके लिए बेहतरीन एप्लिकेशनों को हाइलाइट करते हैं और अक्सर डाउनलोड किए गए एप्लिकेशनों पर त्वरित पहुँच प्रदान करते हैं. आप यह भी देख सकते हैं कि अन्य लोगों ने एप्लिकेशनों को कैसे रेट किया है. आपको हमेशा यह पता चलता रहेगा कि क्या रोचक, नया और लोकप्रिय है. आपको उस चीज़ को ख़रीदने के बारे में चिंता नहीं करनी होगी जो आपको नहीं चाहिए क्योंकि आप ख़रीदने से पहले आज़मा सकते हैं कि एप्लिकेशन इसका समर्थन करता है या नहीं. यदि आप किसी एप्लिकेशन को आज़माते हैं और इसे पसंद करते हैं, तो आप इसे ख़रीद सकते हैं और बिना किसी बाधा के पूरे एप्लिकेशन का उपयोग करना जारी रख सकते हैं. आप अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे या अपना स्थान नहीं खोएँगे.

यह सब एप्लिकेशनों के बारे में है
 

खरीदने से पहले

Windows 8 में नवीनीकरण करना
यदि आपके पीसी पर Windows 7 चल रहा है, तो आपकी फ़ाइलें, प्रोग्राम, और सेटिंग आसानी से Windows 8 में स्थानांतरित हो जाएँगे. यदि आपके पीसी में Windows XP या Windows Vista चल रहा है, तो आपको अपने प्रोग्राम पुन: स्थापित करने होंगे. स्पर्श जैसी कुछ सुविधाओं के लिए नए पीसी की आवश्यकता हो सकती है. संगतता की जाँच करने के लिए, अपने पीसी निर्माता की वेबसाइट पर जाएँ, और संगतता की जाँच करने और सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानने के लिए नवीनीकरण सहायक चलाने के लिए www.windows.com/upgrade पर देखें.

 

सिस्टम की आवश्यकताएँ

    आवश्यक प्रोसेसर  |  1 GHz या उससे तेज़
    आवश्यक मेमोरी  |  2 GB
    आवश्यक हार्ड डिस्क स्थान  |  20 GB
    आवश्यक वीडियो कार्ड  |  1366 × 768 स्क्रीन रिज़ोल्यूशन, WDDM ड्राइवर के साथ DirectX 9 ग्राफ़िक्स प्रोसेसर
    अन्य सिसस्टम आवश्यकताएँ  |  कुछ सुविधाओं के लिए Microsoft खाता आवश्यक है  |  DVD देखने के लिए अलग प्लेबैक सॉफ़्टवेयर आवश्यक है  |  Windows Media Center लाइसेंस अलग से बेचा जाता है
 
प्रदर्शित वीडियो अनुक्रमों के लिए स्पर्श–सक्षम डिवाइस होना आवश्यक है.Windows 8 स्थापित करने के लिए, यह आवश्यक है कि ग्राहक Windows XP SP3, Windows Vista, Windows 7, Windows 8 Consumer Preview, या Windows 8 Release Preview चला रहे हों.मूल्य क्षेत्र और पुनर्विक्रेता के अनुसार बदल सकता हैं, और यह कई कारकों पर निर्भर है जिनमें विनिमय दर, स्थानीय कर, शुल्क, फ़ीस, स्थानीय बाज़ार की स्थितियाँ, और मूल्य संबंधी अन्य बातें शामिल हैं. आपके द्वारा दिया जाने वाला वास्तविक मूल्य विज्ञापित मूल्य से अधिक हो सकता है.ख़रीद के बाद, आपको Windows 8 सेटअप चलाने के लिए संकेत किया जाएगा, जिसमें आपको डाउनलोड और स्थापित करने के चरण बताए जाएँगे. गोपनीयता और नवीनीकरण सहायक के बारे में अधिक जानें.  
 
clear
 

यह साइट अन्य देशों/क्षेत्रों में है